एचडीएफसी बैंक ने भारत का पहला अनमोल सेलरी अकाउंट लॉन्च किया

Feb 14 2025

ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक ने साइबर फ्रॉड कवर के साथ भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) वेतन खाता अनमोल बचत खाता लॉन्च किया है।
एचडीएफसी बैंक अपने बचत खाता उत्पाद में लगातार नवाचार कर रहा है। विभिन्न जरूरतों वाले विभिन्न ग्राहक वर्गों वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी पेशेवरों, महिलाओं को लक्षित बचत खातों के स्पेशल सूट के एक हिस्से के रूप में, एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1.5 लाख रुपए तक का साइबर फ्रॉड कवर प्रदान करता है, जबकि पेशेवरों के लिए साइबर फ्रॉड कवर 25 से-50 हजार रुपए तक होता है। इसी तरह स्पेशल गोल्ड वूमेन खाता महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का कैंसर कवर देता है।
एचडीएफसी बैंक के पराग राव ने कहा हमें पीएसयू कर्मचारियों के लिए देश का पहला साइबर कवर एकीकृत वेतन खाता शुरू करते हुए खुशी हो रही है। यह सुविधा विशेष रूप से प्रासंगिक है क्योंकि ग्राहकों की बैंकिंग यात्राएँ तेजी से डिजिटल होती जा रही हैं। 
बैंक ने एक ऐसा गतिशील उत्पाद पेश किया है, जो न केवल पारंपरिक बचत खाते के लाभ प्रदान करता है, बल्कि पहले वर्ष के लिए मुफ्त लॉकर लाभ, जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट, असीमित एटीएम लेनदेन और मुफ्त डिमांड ड्राफ्ट जैसे कई फायदे भी देता है।