मुरार की घटना पर नेताओं और कैट ने दु:ख व्यक्त किया

Feb 13 2025

मुरार सीपी कालोनी में राहुल गुप्ता के बच्चे को किडनेप किये जाने पर कांग्रेस के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, सुनील शर्मा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीश अग्रवाल कैट ने दु:ख व्यक्त किया है। कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं आकाश जैन ने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मोबाइल पर चर्चा कर बच्चे को शीघ्र बरामद करने का अग्रह किया है। संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल कैट पदाधिकारियों के साथ राहुल गुप्ता के निवास पर गये और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। कैट ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय।