संयुक्त मोर्चा का धरना अंबेडकर मैदान में 16 को

Feb 13 2025

ग्वालियर। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुत मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार एवं जिला संयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारी एवं कर्मचारियों की लंबित 51 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए संयुक्त मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 16 फरवरी को भोपाल स्थित अंबेडकर मैदान सेकंड स्टाफ के पास धरना दिया जाएगा। जिसमें जिले के मोर्चा में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल होंगे। 
धरने में शामिल होने की अपील करने वालों में मुकेश मौर्य, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवकुमार द्विवेदी, महादेव गोयल, सुनील पटेरिया, हरीशंकर शर्मा, राजकुमार वर्मा, डॉ. आलोक पुरोहित, उमेश तिवारी, कमल द्विवेदी, बलवीर सिंह किरार, बीएस तरेटिया, कोमल सिंह, धर्मवीर शुक्ला, रजनीश गुप्ता, आरबीएस धारिया, ब्रजेश शर्मा आदि शामिल है।