सनातन धर्म मंदिर में पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़

Feb 13 2025

ग्वालियर। श्री सनातनधर्म मंदिर में बुधवार को माघ पूर्णिमा पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया माघ पूर्णिमा पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण के दर्शन, परिक्रमा एवं दान पुण्य के लिए सुबह से ही भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर मुख्य पुजारी पडित रमाकांत शास्त्री एवं पंडित देवेंद्र शास्त्री ने भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण का मनमोहक श्रृंगार किया, राधा रसोई में निर्मित विशेष व्यंजनों का भोग ठाकुर जी को अर्पित किया गया। भक्तों ने ठाकुर जी के समक्ष भजन कीर्तन सुनाए। भक्त श्रद्धालुओं ने तिल गुड़ गजक खिचड़ी का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। संध्या आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।