नि:शुल्क कैंसर जांच व निदान शिविर आयोजित

Feb 13 2025

ग्वालियर। स्माइल फाऊंडेशन एवं कैंसर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मांगूपुरा गांव में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन, बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. पुरी, डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. अश्विनी बघेल, डॉ. सन्तोष कुमार के अलावा स्माइल फाउंडेशन से डॉ. सीताराम पुरी सहित अन्य मौजूद रहे।