तीन दिवसीय संगीत कार्यक्रम 15से

Feb 13 2025

ग्वालियर। सांगीतिक संस्था स्वर संस्कार और रागायन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संगीत का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 फरवरी तक होने जा रहा है। कार्यक्रम दो हिस्सों में होगा। एक हिस्सा संगीत कार्यशाला का होगा, जबकि दूसरा संगीत समारोह का। 
रागायन के अध्यक्ष व गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवकदास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत 15 फरवरी को सांगीतिक कार्यशाला से होगी। इसमें पं. जितेन्द्र अभिषेकी के शिष्य पं. विनोद डिग्रजकर अपने गुरु पं. निवृत्ति बुआ सरनाईक एवं पं. जितेन्द्र अभिषेकी की बंदिशों का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला 15 व 17 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। 15 फरवरी की शाम 6 बजे चुनिंदा युवा कलाकार शाला परिसर चुनिदा में ही सांगीतिक प्रस्तुतियां देंगे। संगीत समारोह 16 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से रखा गया है। समारोह का शुभारंभ स्वर संस्कार गुरुकुल के शिष्य वर्ग अपने गुरु संजय देवले की ओर से सिखाईं गईं चुनिंदा बंदिशों के गायन से करेंगे। अगली प्रस्तुति में पं. विनोद डिग्रजकर का सुश्राव्य खयाल गायन होगा। उनके साथ हारमोनियम पर पं. महेशदत्त पांडे एवं तबले पर डॉ. मनीष करवड़े संगत करेंगे।