भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मध्यप्रदेश युवा प्रकोष्ठ की नवीन इकाई घोषित

Feb 13 2025

ग्वालियर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने रजत जयंती वर्ष 2025 को एक उत्सव के रूप में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मना रहा है। वही ब्लॉक, तहसील, जिला, संभाग व प्रांतीय इकाइयों का पुनर्गठन करते हुए सक्रिय ऊर्जावान पत्रकार साथियों को नवीन दायित्व व जिम्मेदारियाँ सौंप रहा है।
इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय व संजय तिवारी की सहमति से पंडित सचिन शर्मा सूर्या ने प्रदेश इकाई का गठन करते हुए वर्ष 2025 के लिए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें पत्रकार डॉ. दीपक शर्मा सरकार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, दीपक मिश्रा बोस को प्रदेश उपाध्यक्ष, विष्णुकान्त शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, अमर मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। साथ ही समस्त नवीन पदाधिकारियों से अपेक्षा की है की वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता एवं इमानदारी से करेंगे। साथ ही कहा गया है की 23 फरवरी को प्रयागराज के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक सभी साथी अपना अपना नाम प्रदेश इकाई के पास भेज दें।