नीलम अध्यक्ष और रेखा सचिव बनीं

Feb 13 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला नेमीनाथ शाखा दानाओली की नवीन कार्यकारणी 2025-26 के लिए चुनाव में नीलम जैन को अध्यक्ष, रेखा जैन को सचिव और ललिता जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का चयन तीन महीने में किया जाएगा।
नए पदाधिकारियों का चुनाव जैन मिलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला टोंग्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता जैन, राष्ट्रीय सदस्य सुमन जैन, उपमंत्री सोनल जैन, संस्था की अध्यक्ष वंदना जैन के निर्देशन में कराए गए। इस अवसर पर नई अध्यक्ष नीलम जैन ने सदस्यों को साथ लेकर मानव सेवा के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यकम में मार्च में जैन तीर्थ सोनागिर में होने वाले क्षेत्रीय अधिवेशन की जानकारी पदाधिकारी और सदस्यों को दी।