गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Feb 13 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन की ओर से ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 4.0 ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में आयोजित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह थे। शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने कहा कि ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड न केवल शिक्षकों के योगदान को पहचानने का एक मंच है। 
इस अवसर पर संस्था के गौरव जैन, स्निग्धा निगम, सुमित निगम, अरमान खान, आकाश त्रिपाठी, अपर्णा शर्मा, रोहन शर्मा, कविता गोले आदि सदस्य मौजूद रहे। संचालन ऊर्जा सरहिया ने एवं आभार ऋषि गोयल ने व्यक्त किया।