अजाक्स कार्यालय पर समाजसेवियों का सम्मान

Feb 13 2025

ग्वालियर। म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा थाटीपुर स्थित अजाक्स कार्यालय में संत रविदास जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, जिलाध्यक्ष शिवपुरी जसमंत जाटव, प्रवीण अग्रवाल एवं संतोष गोड्याले मौजूद रहे। 
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सद्भावना और भाईचारे के लिए राष्ट्रहित में कार्य करने वाले 25 उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अजाक्स के प्रान्ताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य, विजय सिंघानिया, मनीष कन्नौजिया, दिनेश उमरैया सहित अन्य मौजूद रहे।
अजाक्स ने शुरू की नि:शुल्क कोचिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में रेसकोर्स रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अजाक्स द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कैरियर काउंसिलिंग कोचिंग का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी, जयारोग्य प्रबंधक डॉ. अनिल मेवाफरोश, प्रदेश महासचिव राजवीर अग्निहोत्री, सचिव होतम मौर्य, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय अध्यक्ष केबी दोहरे, जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरौलिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव व महिला अध्यक्ष अर्चना तिर्की मौजूद रहे।