घटना के विरोध में बाजार बंद

Feb 13 2025

घटना के विरोध में व्यापारियों ने मुरार बाजार बंद रखा और व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई कर परिणाम देने चाहिए। नहीं तो हम व्यापारी आगे के कदम उठाएंगे।
पुलिस बच्चे को सुरक्षित लाने पर काम कर रही:आईजी
आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि घटना सुबह 8.10 बजे की है। बदमाशों पर अपराध कायम कर मामले में विवेचना की जा रही है। परिवार की स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस बच्चे को सुरक्षित बरामद करने की दिशा में काम कर रही है। मुरैना अपहरण केस से भी इस घटना की लिंक के जुड़े होने की बात सामने आई है। उस पर भी जांच चल रही है।