नये व पुराने परिवार हॉस्पिटल पर आईटी विभाग की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच शुरू

Feb 12 2025

ग्वालियर। हॉस्पिटल रोड़ पर स्थित पुराने व कम्पू स्थित नये परिवार हॉस्पिटल पर आईटी विभाग ने छापेमारी की, जिसमें 6 से अधिक अधिकारियों की टीम ने हॉस्पिटल के दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद है। 
अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से साफ इनकार कर दिया। इस रेड का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन जानकारी मिली है कि परिवार के नए और पुराने दोनों हॉस्पिटल में आईटी की रेड चल रही है।