मेला कारोबारियों ने धरना देकर, दो बजे तक रखा मेला बंद
Feb 12 2025
ग्वालियर। इस साल मेला शुरू से लेकर 12 फरवरी बुधवार को 42 दिन बाद भी लय नहीं पकड़ पाया। आए दिन की अव्यवस्थाओं के कारण मेला व्यवसाई परेशान हैं। सुरक्षा और अन्य तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर 12 फरवरी बुधवार को मेला कारोबारियों ने धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस बीच मेला कारोबारियों ने दोपहर दो बजे तक मेला बंद रखकर अव्यवस्थाओं को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कारोबारियों का कहना था कि इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि एतिहासिक मेला गांव मजरे के हाट-बाजार जैसा हो गया। हालात यह हैं कि मेला प्राधिकरण 42 दिन बीत जाने के बाद भी मेला की शुभारंभ तिथि को तय नहीं कर पाया। इससे न तो मेला गति पकड़ पाया और न ही व्यवसाईयों में उत्साह दिखा। अहम बात यह है कि सुरक्षा और स्वच्छता के मामले में भी इस साल मेला प्राधिकरण पूरी तरह से असफल साबित हुआ जिसके कारण आएदिन घटनाएं घटित हो रहीं हैं।
इससे व्यवसाईयों और सैलानियों में भारी आक्रोश का माहौल निर्मित है। इस संबंध में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई बार व्यवसाईयों ने मेला प्राधिकरण, संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा और अव्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया। अब जबकि मेला समापन में महज तेरह दिन का समय शेष बचा है ऐसे में व्यवसाई यह चाह रहे हैं कि कम से कम खत्म होने की कगार पर खड़े ग्वालियर व्यापार मेले का समापन कम से कम सुखद हो जाए और अपने निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित तरीके से मेले का समापन हो जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









