लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल में कार्निवल हुआ
Feb 12 2025
ग्वालियर। लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल शिवविहार कलेक्टर रोड ग्वालियर द्वारा विंडसर हिल सोसायटी में आकर्षक किड्स कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्निवल का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य के प्रति बच्चों को जागरूक कराना एवं लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल द्वारा बच्चों के समग्र विकास के लिए अपनाई जाने वाली नवीन तकनीक से अवगत कराना था।
कार्निवल समारोह में स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने गायन और नृत्य की प्रस्तुति दे कर कार्निवल में बच्चों ने फैशन शो, फायरलेस कुकिंग, ड्राइंग और टैलेंट शो में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी बच्चों को स्कूल प्रशाशन की तरफ से आकर्षक उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री प्रतिमा राय चौधरी, सुश्री मोनिका जैन, सुश्री रश्मि पिल्लई, मीनाक्षी, संगीता, नमिता, चारू मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









