कलेक्टर-एसएसपी ने 8 महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी की जिम्मेदारी दी
Feb 12 2025
ग्वालियर। महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल शक्ति दीदी की एक महीने पहले ग्वालियर जिले में हुई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को पेट्रोल पंप पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में काम करने का अवसर प्रशासन दे रहा है। इसी कड़ी में 13 महिलाएं पहले से इस काम की जिम्मेदारी निभा रहीं है। जबकि अब शाक्ति दीदी की संख्या बढक़र 21 हो गई।
बुधवार को कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर 8 महिलाओं को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
कलेक्टर चौहान ने बुधवार को काल्पीब्रिज मुरार स्थित गणेश पेट्रोलियम पंप पर सुश्री पूनम राजौरिया व सुश्री संजू गर्ग को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। इसी तरह ग्वालियर सर्विस पेट्रोल पंप फूलबाग पर जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने सुश्री सुरभि शाक्य को मिश्रा फिलिंग स्टेशन सिटी सेंटर पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने सुश्री नीलम वर्मा व सुश्री चित्रा शर्मा को, विवेक ऑटोमोबाइल सांई बाबा मंदिर रोड पर अपर कलेक्टर टीएन सिंह ने सुश्री रेनू बाथम को एवं हरिलीला सर्विसेज लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप पर संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने सुश्री पूनम व सुश्री सोनम को शक्ति दीदी के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। जिन महिलाओं को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वे ऐसी महिलायें हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनो द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









