संत शिरोमणि रविदास को भाजपा-कांग्रेस ने किया नमन
Feb 12 2025
ग्वालियर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बुधवार 12 फरवरी को सुबह 10 बजे वार्ड नंबर 33 स्थित लक्ष्मण तलैया पर संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संतजनों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, सुधीर गुप्ता सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौक पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, वीरसिंह तोमर सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









