सचिन जैन श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

Feb 12 2025

ग्वालियर। प्रेस क्लब में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों बैठक हुई। जिसमे  श्रमजीवी के नवीन पदाधिकारियों ने सुदर्शन एक्सप्रेस के फोटो जर्नलिस्ट सचिन जैन (आदर्श कलम) को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी सुरेश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष कविता मांडरे, जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान, अशोक पाल जिला महासचिव ने आईडी कार्ड पहनकर सम्मानित किया। 
श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में की चर्चा
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संघ के कार्ड वितरित किए गए।
इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने 22 एवं 23 मार्च को मुरैना में होने वाले प्रांतीय महाधिवेशन की जानकारी दी। बैठक में 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया को ग्वालियर आमंत्रित करने का प्रस्ताव लिया गया है। मुरैना में होने वाले प्रांतीय समेलन के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आमंत्रित किया जा रहा है। 
बैठक में संघ रामेंद्र सिंह भदौरिया, प्रहलाद सिंह भदोरिया, प्रदीप सिंह तोमर, राज दुबे, मचल सिंह बेस, गिर्राज त्रिवेदी, संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, अजय शर्मा, अयूब खान, सामाजिक कमल समेत 40 पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का संचालन शाहनबाज एवं आभार अशोक पाल ने व्यत किया।