जीवन में लिवर को सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक होता है: डॉ. गजेंद्र अनुरागी

Feb 12 2025

ग्वालियर। लिवर शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है इसको सहेज कर रखना जीवन की सामान्य प्रक्रियाओं को जारी रखने के लिए जरूरी होता है। यह बात डॉक्टर गजेंद्र अनुरागी सर्जन लिवर ट्रांसप्लांट मैक्स हॉस्पिटल पटपडग़ंज ने ब्राह्मण सभा मुरार के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ होटल लैंडमार्क में साझा की। डॉक्टर अनुरागी ने कहा की शरीर के अंदर कभी भी लीवर पर फैट डेवलपमेंट नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि लीवर ही हमारे खून को साफ करता है अमोनिया को यूरिया में बदलता है और शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसलिए कभी भी ज्यादा मात्रा में अल्कोहल और स्पाइसी फूड का उपयोग नहीं करना चाहिए। 
सेमिनार में राम पाठक, नरेश कटारे, श्रीमती कांता शर्मा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, राजीव हरितवाल, मुरारीलाल शर्मा, सुनील शर्मा, आदर्श दीक्षित, संतोष थापक, जेपी शुक्ला, आदर्श दीक्षित, देवदत्त शर्मा, सतीश भार्गव, छूनना थापक, संतोष पाठक, सुधा दीक्षित, माया भारद्वाज, साधना शर्मा, आशा त्रिपाठी, शशि गोस्वामी आदि उपस्थित थे।