संत रविदास जयंती पर विधायक डाॅ. सिकरवार 251 समाजसेवियों का आज करेंगे सम्मान

Feb 11 2025

ग्वालियर। संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की जयंती पर आज बुधवार वार्ड 28 में प्रात: 10 बजे संत शिरोमणि गुरू रविदास आश्रम प्रबंधन कमेटी भीमनगर जगजीवन नगर थाठीपुर ग्वालियर में सम्मान समारोह एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार द्वारा 251 समाजसेवियों का सम्मान किया जायेगा और भण्डारे में शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक डॉ. सिकरवार रविदास आश्रम श्रीनगर कॉलोनी वार्ड 23 नदी पार टाल मुरार में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन भी होगा।