आजीवन सहयोग निधि संग्रहण के पहले दिन 21 लाख का संग्रह
Feb 11 2025
ग्वालियर। एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुयण्यतिथि के अवसर मंगलवार को भाजपा ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए आजीवन सहयोग निधि संग्रहण की शुरुआत की। पहले दिन ही आजीवन सहयोग निधि के रूप में 21 लाख रुपए प्राप्त हुए। इस अवसर पर भाजपा के नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह अभियान पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ता के योगदान को सुनिश्चित करता है।
भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता एकनाथ रानाडे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक शिला के निर्माण के लिए जो आंदोलन चलाया और इस स्मारक का निर्माण कराया, वह एक अभूतपूर्व कार्य था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भाजपा के लिए जिले में नया कार्यालय भवन बनाना है। इसलिए हरेक कार्यकर्ता इसके लिए योगदान दे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम नए कार्यालय के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया।
वहीं पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने इस अवसर पर कहा कि जब पार्टी अपनी शैशव अवस्था में थी तब कैलाश सारंग और कुछ और नेताओं ने पार्टी के लिए धन संग्रह की शुरुआत की थी लेकिन इसे अधिकृत रुप से ठाकरे जी ने प्रारंभकिया था।
कार्यक्रम में अभय चौधरी, विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, राजू कुकरेजा, रेशु राजावत, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, उदाय अग्रवाल, दीपक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर भदौरिया ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









