दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की

Feb 11 2025

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महावीर भवन कम्पू में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन और शपथ विधि अधिकारी गौरव दिलीप मेहता उपस्थित थे।
ग्रुप की नई कार्यकारिणी और 30 नए सदस्यों को उनके परिवार सहित शपथ विधि अधिकारी राजेंद्र जैन ने ने शपथ दिलाई। इस बार ग्रुप की अध्यक्ष की जिम्मेदारी रश्मि जैन को दी गई। सचिव आशीष जैन और कोषाध्यक्ष अमित भंडारी को बनाया गया। 
कार्यकारिणी टीम में संजय गोल्ड, राजमल जैन, गगन जैन, डॉ. विकास जैन, सीमा जैन, जितेंद्र जैन, अंकित चौधरी, रूपेश जैन, राजुल जैन, विजय जैन, हिमानी जैन, मधु जैन, धर्मेंद्र जैन, एडवोकेट राजीव, मिनी जैन, दिनेश जैन ने भी शपथ ली।