थर्ड लिटिल चैम्प-2025 शतरंज टूर्नामेंट 16 को

Feb 11 2025

ग्वालियर। जिला शतरंज संघ की तत्वावधान में थर्ड लिटिल चैम्प 2025 शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 16 फरवरी को दीनदयाल सिटी मॉल में किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि अंडर-8, अंडर-10, अंडर-16, अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग में सुबह 10 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी जूनियर खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाण प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।