छात्र छात्राओं को कैंसर के कारणों को समझाया
Feb 11 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा एक कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन बाल विद्या निकेतन मुरार में किया गया।
सत्र का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ और स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीमती अंजना श्रीवास्तव ने किया एवं पूरे स्कूल के टीचर्स ने कैंसर हॉस्पिटल के समस्त दल सदस्यों का स्वागत किया।
डॉ. अनीता अग्रवाल ने सत्र में 60 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन,बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया।
सत्र में डॉ. अनीता अग्रवाल, सुश्री मीरा श्रीवास्तव, डॉ. सन्तोष कुमार एवं सिस्टर सूजा सम्मिलित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक श्रीमती अंजना श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









