आपको तैयार करने ही बनाई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति: राठौड़
Feb 11 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर शहर का परचम लहराने वाले एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए डीएव्ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया बाजार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एंथोनी जॉय एवं विशिष्ट अतिथि मेजर सूर्य प्रताप सिंह, संरक्षक वीर शहीद स्मृति फाउंडेशन आशीष प्रताप सिंह राठौड़, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग दीपक कुमार पाण्डेय, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग हरिओम चतुर्वेदी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल जॉय ने कहा कि आज दुनिया देख रही है कि भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कैसे लोहा मनवा रही हैं। आज तीनों सेनाओं के अग्रिम मोर्चों को बेटियों के लिए खोल दिया गया है। गल्र्स एनसीसी कैडेट्स यहां से प्रेरित होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेगी।
आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि नई सदी की नई चुनौतियों के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई है। सरकार ने डिफेंस, स्पेस, मैपिंग जैसे सेक्टर्स को युवा टैलेंट के लिए खोल दिया गया। समारोह में 30 कैडेट्स और 6 स्कूली छात्रों का सम्मान किया गया। 26 जनवरी को दिल्ली राजपथ पर परेड करने वाले हर्षिक सिंह को राज्यपाल का प्रशस्ति पत्र और सीएम की तरफ स्वीकृत राशि प्रदान की गई।
इस मौके पर टीओ गजेन्द्र जैन, गोपेन्द्र श्रीवास्तव, देवेंद्र जादौन, राजीव अग्रवाल, अतुल सक्सेना, थर्ड ऑफिसर विद्या कुशवाह, प्रगति गुप्ता, सुनील भदकारिया और विनोद राजपूत आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









