जीविवि ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में चार विधाओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया

Feb 11 2025

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय का 69 सदस्यीय सांस्कृतिक दल 3 से 5 फरवरी तक हुए राज्य स्तरीय युवा उत्सव की 22 विधाओं में भाग लेने के लिए इंदौर गया था। कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में आयोजित किया गया। जिसमें समूह गान पाश्चात्य में पलक विश्वकर्मा, रौनक शर्मा, कनिष्का मुस्कान, मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में सोमेश वाधवानी, एवं पलक पुरोहित, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी में आशी त्रिपाठी, सुमित झा, निखिल, सोमेश, साक्षी राजावत, कामिनी दिक्षित, जतिन, समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम से लौटने के बाद छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. जेएन गौतम ने सभी प्रतिभागियों से मुलाकात कर बधाई दी।
दल के साथ प्रो. ज्योति कुशवाह, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, विमल वर्मा, अलवी हुसेन, प्रवीण शंखवार, नितिश श्रीवास्तव, सलमान खान, प्रति साहू, गुंजन उपाध्याय, सौम्या, कुमारी नैन्सी, अंजली त्रिपाठी, रेशु गुप्ता, अंतिमा शर्मा, लवली ओझा, उन्नति सविता, आशी कु. कनिष्का शर्मा, सोमेश कुशवाह, साक्षी शर्मा, सुमित झा, समीर यादव, खुशी यादव, शिचांजलि यादव, मुस्कान यादव, छवि चिडार, राधा शर्मा, उपस्थित रहे।