यूथ हॉस्टल्स ने छात्राओं को कराई तपोवन जंगल की ट्रेकिंग

Feb 11 2025

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विधालय की छात्राओं के लिए यूथ हॉस्टल ग्वालियर द्वारा जंगल ट्रैकिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 180 छात्राओं व टीचर सहित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
एसोसिएशन के सचिव रामनारायण मिश्रा ने बताया कि यूथ हॉस्टल एसोसिएशन अंत्तरराष्ट्रीय संस्था है। यह एडवेंचर कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत में वर्ष भर अलग अलग हिल स्टेशन व दुर्लभ स्थानों पर आयोजित करती है। इसी कड़ी में नेचर तपोवन जंगल ट्रैकिंग आयोजित की गई। 
जंगल की कंटीली झाडिय़ां के बीच सभी प्रतिभागी पंक्तिबद्ध होकर पशु पक्षियों को निहारते हुए ऊंचे नीचे पथरीले रास्तों पर चलते हुए ट्रैकिंग का आनंद लेते रहे। पक्षियों के लिए नियत स्थान पर दाना डाला गया और सकोरों में पानी भी भरा गया। जंगल ट्रैक हनुमान मंदिर कैंसर पहाड़ी से प्रारंभ होकर वन विभांग द्वारा तैयार नेचर ट्रैक से होते हुए फॉरेस्ट ऑफिस तक पहुँचे और वहां से वापस हनुमान मंदिर पर ही समाप्त हुआ। 
इस अवसर पर सिंधिया कन्या विद्यालय की स्पोर्ट टीचर सुमन चौधरी, संस्था सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा एवं गौरव सिंघल, सतीश अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, गौरव सिंहल, सुनील राय उपस्थित रहे।