आंखें हमारे जीवन के शारीरिक हिस्से का अंग हैं लिए अनमोल हैं:गंगवाल
Feb 10 2025
ग्वालियर। जैन मिलन महिला नेमिनाथ शाखा दानाओली के तत्वावधान सोमवार को दानाओली स्थित जैसवाल जैन धर्मशाला के प्रांगण में रतन ज्योति चेरिटेबल फाउंडेशन के डाक्टरों की टीम के द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं डायबिटीज जॉच कैंप का आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि जैन प्रवीण गंगवाल थे। विशिष्ट अतिथि राजेश जैन बंटी, मुकेश जैन, सोनल जैन थी। शिविर के डाक्टरों टीम का सम्मान शॉल व स्मृति चिन्ह से अतिथियो व वंदना जैन व नीलम जैन ने भेंटकर सम्मानित किया। संचालन संजू जैन एवं आभार व्यक्त सचिव नीलम जैन ने माना।
मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले जितने भी प्राणी हैं। उनके लिए आंखें अनमोल हैं। इसलिए इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। आखिर आंखें हैं तो दुनिया की तमाम खूबसूरती का हमारे लिए मायने है। आंखें हमारे जीवन के शारिका हिस्से का अंग हैं लिए अनमोल हैं और इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते। हम आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि नेत्र शिविर कैंप में आए 150 मरीजों के नेत्रों का क्रमश: परीक्षण किया गया। आंखों की जांच कर आंखों में डालने वाले ड्रॉप नि:शुल्क देने के साथ 50 लोगो को चश्मे विरतण करें। वहीं मोतियाबिंद बीमारी से ग्रस्त 5 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है। जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन ग्वालियर में जैन मिलन महिला नेमिनाथ शाखा की ओर से कराया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









