राजपूताना बना पूनम के विवाह में सहयोगी

Feb 10 2025

ग्वालियर। क्षत्रिय सामाजिक संगठन राजपूताना ने अल्प आय वर्ग की कन्या पूनम के विवाह में सहयोग करने के अपने संकल्प को पूरा किया। राजपूताना ने पूनम को उपहार स्वरूप शादी का संपूर्ण सामान प्रदान कर उनके सुखमयी वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।
 राजपुताना की ओर से दीपक तोमर ने बताया कि प्रतिवर्ष राजपूताना अल्प आय वर्ग की बालिकाओं के विवाह हेतु संभव सहयोग प्रदान करता है। अभी तक 16 कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान किया जा चुका है। 
इसी कड़ी में दीनदयाल नगर निवासी बालिका सौ. पूनम के विवाह हेतु 21 साडिय़ाँ, घड़ी सेट, डबल बेड, गद्दा चादर, तकिये, प्रेशर कुकर, इंडक्शन, दरवाजे के बर्तन, 51 बर्तनों का सेट, डिनर सेट, लोहे का बक्सा, मिक्सी, पायल, बिछिए, कपड़े, गैस चूल्हा, पंखे, पर्स आदि सहित संपूर्ण राशन का सामान तथा बालिका को आशीर्वाद प्रदान कर राजपूताना ने पूनम ने सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। 
इस मौके पर राजपूताना के वीरेश प्रताप सिंह, डॉ आदित्य सिंह भदौरिया, रमेश सिंह तोमर, महावीर सिंह तोमर, प्रदीप सिंह परमार, डॉ रविन्द्र सिंह कुशवाह, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, विनोद सिंह तोमर, बलवीर सिंह परमार, अमरसिंह परिहार, वीरेंद्र सिंह तोमर, सोमेश हिमांशी कुशवाह, मिताली तोमर, श्रीमती रजनी तोमर, श्रीमती मीरा तोमर, श्रीमती ज्योत्सना चौहान, श्रीमती भावना झा, श्रीमती छाया तोमर, श्रीमती चंदा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती अनीता गुप्ता, प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित थी।