जानकीवल्लभ ट्रस्ट ने निकाली रथ यात्रा

Feb 10 2025

ग्वालियर। श्री ब्रहमोत्सव समारोह श्री जानकीवल्लभ ट्रस्ट नक्कासा नंबर दो रामकुई नईसडक द्वारा आज नौ फरवरी को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा नक्कासा नंबर दो रामकुई से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर हनुमान चैराहा महाराज बाडा सराफा बाजार होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस अवसर पर श्रीमद जगदगुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे। रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इससे पूर्व जानकीमंदिर में भगवान वैकटेश महाराज का महाभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर के न्यासी चन्द्रमोहन नागौरी, भरत झंवर सहित साधू संत आदि रथ यात्रा में साथ रहे।