विधि, स्मिति, शैली और प्रियांक ने स्टेट कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
Feb 10 2025
ग्वालियर। एमपी स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन की मेजबानी में इंदौर में खेली गई राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में ग्वालियर की खिलाड़ी विधि, स्मृति, शैली और प्रियांक ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
कराते-डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर के प्रभारी सचिव सेंसेई सन्तोष पाण्डेय ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन आगामी 27, 28 एवं 29 मार्च को हैदराबाद में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया अंडर-21 और सीनियर कराते चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
खिलाडिय़ों की इस सफलता पर डॉ केशव पांडेय, डॉ आदित्य भदौरिया ने सभी खिलाडिय़ों के साथ सतीश राजे, नवीन भिंडिया, धर्मेंद्र नागले, शिखरचंद, राकेश गोस्वामी अमित यादव को हार्दिक बधाई देते हुए ऐसे ही भविष्य में भी ग्वालियर को गौरवान्वित करते रहने का आह्वान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









