बापू भक्तों ने मातृ पितृ पूजन निमित शहर में निकाली प्रचार वाहन यात्रा

Feb 10 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाऐ जाने की अपील करते दो दर्जन बैनरों से सज्जित वाहनों की यात्रा धूमधाम से निकाली गई जो कि संत आशाराम बापू आश्रम केदारपुर कोठी शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर से शुरू होकर गुड़ी गुडा नाका, कंपू, बाड़ा, जीवाजी गंज, बहोड़ापुर, शिंदे की छावनी, फूलबाग, हजीरा, गोले का मंदिर, पिंटोपार्क मुरार, थाटीपुर, सिटी सेंटर होते हुए आश्रम पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी। 
संत आशाराम बापू के जयकारे लगाते भक्तगण 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने की अपील करते युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल श्रीयोग वेदांत सेवा समिति के उत्साही कार्यकर्ता जयघोष करते शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वाहन यात्रा ने संपूर्ण गालव नगरी में भ्रमण किया। 
वाहन यात्रा में अर्जुन भाई, विकास गुप्ता, डीके शर्मा, अखिलेश शर्मा, हरीसिंह तोमर, लक्ष्मण शर्मा, नवीन भदौरिया, गोविंद राठौर, हिमांशु नागपाल, हितेश चितोरिया, आशीष चंदेल, श्रीमती कल्पना शर्मा, कुसुम चंदेल, गुड्डी प्रजापति, कौशल्या रायकवार, आशा शर्मा, अंजू आदि शामिल रहे।