बच्चों ने पोस्टर से साइबर अपराध से बचने का दिया संदेश

Feb 10 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय विधिक शोध संस्थान के द्वारा शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मी होटल के पास विधिक लोक कल्याण शिविर, नेत्र शिविर एवं साइबर सुरक्षा संगोष्ठी पर मेकिंग पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया थे। विशिष्ट अतिथि सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, जिलामंत्री विनोद शर्मा व धर्मेंद्र नायक उपस्थित थे। शिविर में पोस्टरों के माध्यम से साइबर अपराध से बचने का संदेश दिया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक विवेक भार्गव ने दिया। मंच का संचालन मोनिका खंडेलवाल तथा आभार व्यक्त चैन सिंह राजपूत ने किया। अतिथियों ने विभूति भार्गव, अदिति राजपूत, सूर्यांश श्रीवास्तव, रिया सिमरोदिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।