तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हुआ

Feb 09 2025

ग्वालियर। जिला रग्बी फुटबॉल संगठन ग्वालियर द्वारा ग्वालियर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय रग्बी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह डायरेक्टर दिल्ली पलिक एकेडमी रहीं एवं अध्यक्षता जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय ने की। विशेष अतिथि एसोसिएशन मप्र के टेनिकल डायरेटर संदीप यादव, राजेन्द्र मुदगल थे। 
इसमें विभिन्न जिलों से आए हुए 40 खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस आयोजन में पूर्व चयनित खिलाडिय़ों को तीन दिवसीय रग्बी अयास लक्ष्मीबाई कॉलोनी कम्युनिटी हाल मैदान में कराया जाएगा। सब जूनियर राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता बालिका 11 एवं 12 फरवरी और बालक 15 एवं 16 फरवरी को होंगी।