अपनी सोच को सकारात्मक रखें श्रमिक
Feb 09 2025
ग्वालियर। श्रमिकों को राष्ट्रहित में अब अपनी सोच समय के साथ सकारात्मक रखकर आगे बढऩा होगा और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने कार्य में विशेषज्ञ होना होगा, क्योंकि यह समय प्रतिस्पर्धा और विशेषज्ञता का हैं, आपके श्रम में क्वालिटी होगी तो उसकी उत्पादकता बेहतर होगी। इसके लिये दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की अगुआई में कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड ने आउटसोर्स श्रमिकों को भी प्रशिक्षण की पैरवी की हैं। राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड ने श्रम की कुशलता के लिए काम किए हैं, बल्कि उनके कार्य को आसान बनाने के लिये उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रशिक्षित भी किया हैं। बोर्ड श्रमिकों व उनसे जुड़े परिवारों की बेहतरी के लिए भी समय-समय पर काम कर रहा हैं।
दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की रीजनल कमेटी की बैठक में सदस्यों ने श्रमिक व उनके परिजनों के लिए विभिन्न मुददों पर बात रखी।
बैठक में विनय अग्रवाल, मुकुल राय, सोहन सिंह, शिवम शिवहरे, नीरज पाठक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









