ग्वालियर से प्रयागराज जा रहा परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार

Feb 09 2025

ग्वालियर। ग्वालियर से कुंभ स्नान करने जा रहा एक परिवार कानपुर में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में कार सवार सभी गंभीर घायल है और उन्हें उपचार के लिए अस्ताल में भती कराया है। 
बताया गया है कि कार क्रमांक एमपी 07 जेडडी 4204 रविवार  सुबह कानपुर में अनियंत्रित हो गई और हादसा होते ही लोग मदद को आए और कार के कांच तोडक़र उन्हें बाहर निकाला। कार सवारों की हालत नाजुक होने पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब उनके नॉर्मल होने का इंतजार कर रही है।