मासिक इंगित काव्य गोष्ठी का आयोजन

Feb 09 2025

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा भवन दौलतगंज में मासिक इंगित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वसंत ऋतु, शिवरात्रि, राष्ट्रीय भाव बोध एवं सामयिक विषयों पर मौलिक गीत, कविता आदि रचनाओं की बहुरंगी काव्य प्रस्तुति हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार राज किशोर बाजपेई अभय ने की। मुख्य अतिथि गीतकार ललित मोहन त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि गीतकार एवं शायर रवि प्रकाश कामिल उपस्थित रहे। साहित्य सभा के प्रतिनिधि के रूप में डॉ कुमार संजीव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन राम चरण रुचिर ने किया।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना कवियत्री श्वेता गर्ग स्वाति ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधीर चतुर्वेदी, विजय कृष्ण योगी, रामचरण रुचिर, अशोक बित्थरिया मुकुल, दिनेश विकल, यासीन मंसूरी, अशोक घनघोरिया, व्यंकटेश, बलवंत वाकड़े, डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंद, रामलाल साहू बेकस, श्वेता गर्ग, पुष्पा मिश्रा आनंद, डॉ. कमला शंकर मिश्र, एडवोकेट रश्मि राठौर झील, दिनेश विकल, रेखा दीक्षित, राजकिशोर वाजपेई अभय, कमला शंकर मिश्र, अमरसिंह यादव, ललित मोहन त्रिवेदी, रविप्रकाश कामिल सहित मंचासीन अतिथियों ने सुंदर एवं उत्कृष्ट कविताओं एवं गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन डॉक्टर सुधीर चतुर्वेदी ने किया।