राइज मानसिक स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन

Feb 09 2025

ग्वालियर। संगत संस्थान के तत्वावधान में गालव सभागार जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस में राइज मानसिक स्वास्थ्य महोत्सव का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किशोरवय बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्म-सशक्तिकरण का संदेश देना था। कार्यक्रम में शहर के 25 विद्यालयों के लगभग 450 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार तथा विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग दीपक कुमार पांडे, राहुल पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक बताते हुए, छात्रों को सकारात्मक सोच अपनाने और तनाव प्रबंधन के महत्व को समझने की प्रेरणा दी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण वहां प्रदर्शित प्रदर्शनियां गेम जोन जिसमें बच्चों के लिए ऑन स्पॉट खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई साथ में ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला की प्रदर्शनी ने सबको लाभान्वित किया। यह प्रदर्शनी आरोग्य शाला के सुरेश के द्वारा नियुक्त साथियों ने लगाई।
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, उमंग, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को प्रदर्शित करने के लिए श्रीमती नंदनी को विभाग द्वारा नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा संचालित मनकक्ष जहां मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया जाता है विभाग द्वारा इस आयोजन में प्रतिनिधि को नियुक्त कर पूरे दिन भर किशोरो के साथ उनके द्वारा बातचीत की गई।
यह महोत्सव मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और छात्रों ने संगत संस्था की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।
आयोजन में छात्रों के लिए रील प्रतियोगिता, चित्र व्याख्या, पोस्टर प्रतियोगिता और नाट्य प्रतियोगिता जैसी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिससे उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम में बाल कृष्ण त्रिपाठी, मनीष कुमार, मनोज कुमार कुलश्रेष्ठ, निलेश शिंदे, अजय अवस्थी, पुष्पराज राजावत, अनुसुआ बंदोपाध्याय, निष्कला रेड्डी, सिंगारीका खरे, विशाल राजावत, शिवांगी व्यास, श्रद्धा शर्मा, पुष्पलता शर्मा, हिमांशु शाक्य, हिमांशु त्रिपाठी, रूबी, राधा, रिजवाना, बालकृष्ण त्रिपाठी, मनोज कुमार कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।