100 स्कूली छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों व उपचार के बारे में बताया
Feb 09 2025
ग्वालियर। विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा पूरे फऱवरी महीने को कैंसर जागरूकता माह की तरह मनाने की कड़ी में एक कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन मॉर्निंग स्टार स्कूल बड़ागांव में किया गया।
सत्र का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती अश्मिता दुबे ने सरस्वती पूजन कर किया एवं पूरे स्कूल के टीचर्स ने कैंसर हॉस्पिटल के समस्त दल सदस्यों का स्वागत किया।
डॉ देवराज कुशवाह ने इस सत्र में 100 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन,बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया। कैंसर एक विकट बीमारी है, जो कि अधिकतर अपनी तीसरी या चौथी स्टेज में डायग्नोज हो पाता है किंतु जागरूकता फैलाने से इस बीमारी से पूरी तरह से लड़ा जा सकता है और एक क्वालिटी लाइफ पेशेंट को दी जा सकती है। अवेयरनेस सत्र में डॉ देवराज कुशवाह, मीरा श्रीवास्तव, कंचन पुरोहित एवं मोनिका बघेल सम्मिलित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









