14 को बापू आश्रम में मनेगा मातृपितृ पूजन दिवस
Feb 08 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति 14 फरवरी को दोपहर एक बजे से मातृपितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार ने बताया कि कार्यक्रम में शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु भत गण शामिल होंगे, जिसमें नौनिहाल बच्चे अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे और बुजुर्ग परिजन अपनी संतानों को तहेदिल सेआशीर्वाद देते दिखाई पड़ेंगे।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिसमें आशीर्वाद देने संत, महापुरुष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शहर भर से भतों को आश्रम पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था रखी गई है। श्रीयोग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा अधिकाधिक संया में श्रद्धालु जनों से कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है। शहर में मातृ पितृ पूजन दिवस संदेश घर-घर पहुंचाने के निमित वाहन यात्रा भी निकाली जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









