एमआईटीएस में एनीग्मा 2 के 25 का शुभारंभ
Feb 08 2025
ग्वालियर। एनीग्मा 2 के 25 का आगाज सम्मान और जोश के साथ हुआ। लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र सिंह भदौरिया (सेवानिवृत्त) और जसकरण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उनका डॉ. मंजरी पंडित और डॉ. विशाल चौधरी द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम रक्षा संगोष्ठी ‘नाम, नमक, निशान’ में लेफ्टिनेंट कर्नल भदौरिया ने अपनी 24 वर्षों की विशिष्ट सैन्य सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने ऑपरेशन रक्षक के अंतर्गत जमू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
साथ ही उन्होंने 165, 120, 130 और 119 रेजिमेंट में अपनी सेवाओं के दौरान अर्जित नेतृत्व और रणनीतिक अनुभवों को भी साझा किया। सिर्फ अनुभव ही नहीं, उन्होंने सेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को मार्गदर्शन भी दिया।
उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यताएं, चयन परीक्षाओं की तैयारी और सेना में सेवा के लिए आवश्यक मानसिक एवं शारीरिक दक्षता कैसे विकसित करें। उनकी प्रेरणादायक बातें श्रोताओं के मन में देशभति और सैन्य सेवा के प्रति समान की भावना को प्रज्वलित कर गईं। इस जोशपूर्ण और प्रेरणादायक शुरुआत के साथ एनीग्मा 2 के 25 ज्ञान, साहस और नई संभावनाओं की दिशा में एक अभूतपूर्व यात्रा पर निकल चुका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









