खुद को जिंदा रखने बहुत कोशिश की, यह पीड़ा असहनीय:सोहेल शिंदे
Feb 08 2025
ग्वालियर। दो दिन पहले बिल्डर के खुदकुशी में अब उसके वॉट्सऐप पर पुलिस को सुसाइड नोट के तौर पर कुछ मैसेज मिले हैं। इन मैसेज में उसने अपना दर्द लिखा है। मैसेज में बिल्डर लिखता है कि खुद को जिंदा रखने की बहुत कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ लोग मुझे और मेरे बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। अब यह पीड़ा असहनीय हो रही है।
यह मैसेज बिल्डर ने किसी को किए हैं, जिनका नाम नहीं लिखा है। पुलिस के पास यह मैसेज पहुंचे हैं और इन मैसेज में कई लोगों के नामों का खुलासा हुआ है। यह सभी लोग मोटे ब्याज पर पैसा देने का काम करते हैं। पुलिस अब इन लोगों को बारी-बारी से बुलाकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि गत मंगलवार को जनकगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहा स्थित शिंदे अपार्टमेंट के फ्लैट 301 निवासी बिल्डर सोहेल शिंदे ने सुसाइड किया था। मामले में परिजन ने आशंका जताई थी कि सोहेल ने यह कदम कुछ लोगों की प्रताडऩा से तंग आकर उठाया है। पुलिस को अब उसके लेपटॉप व मोबाइल से कई ऐसे मैसेज मिले हैं। सुसाइड नोट के रूप में पुलिस को उसके वॉट्सऐप अकाउंट से एक मैसेज मिला है।
जो कि मृतक ने आत्महत्या करने से अपने अपने किसी खास को भेजा था। मैसेज में मृत मृतक ने कुछ का खुलासा किया है। इन पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बिल्डर सोहेल शिंदे ने अपने मैसेज में किसी को लिखा है, खुद को जिंदा रखने की बहुत कोशिश कर रहा हूं। लेकिन लगातार बढ़ता जा रहा है। यह सब असहनीय हो गया है। कोई काम नहीं हो रहा। मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं नानी और नीतू से प्यार करता हूं और मुझे आपको इस तरह बीच में छोडऩे का अफसोस है। कृपया पूरन कुशवाह से कहो और वह भुगतान ले लो। मैं आपके लिए इतना ही कर सकता था। माफ कीजिए लेकिन मैं आप दोनों से प्यार करता हूं और नहीं चाहता कि यह सब आपके पास आएं। मुझे विश्वास है कि यह मेरे साथ ही खत्म हो जाएगा। इस जिल्लत भरी जिन्दगी को अलविदा।
मैसेज का आखरी में लिखा इस जिल्लत भरी जिन्दगी को अलविदा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









