महाकुंभ में स्नान करना बड़े ही पुन्न का काम है:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Feb 08 2025

ग्वालियर। गिर्राज विंध्या सेवा समिति के संयोजक गिर्राज शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था दीनदयाल नगर से 51 माता बहनों एवं बुजुर्गों को प्रयागराज में आयोजित कुंभ में स्नान कराने के लिए वीडियो कोच स्लीपर बस से रवाना हुए। इस बस को बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने हरि झंडी दिखाकर शताब्दी पुरम से रवाना किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि महाकुंभ में स्नान करना बड़े ही पुन्न का काम है और हमारे छोटे भाई गिर्राज शर्मा ने इस पावन व पुनीत कार्य को किया है। यह संस्था निरंतर धार्मिक आयोजन करती रहती है। वही गिर्राज शर्मा ने बताया कि अभी एक और श्रद्धालुओं का जत्था बहुत जल्द पुन: प्रयागराज प्रथम करेगा। इस शुभ अवसर पर बालकिशन शर्मा एवं राजीव कोठारी ने सभी भाइयों को तिलक लगाकर माला पहनाई वहीं महिलाओं को डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने तिलक लगाकर माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा, रमेश चंद शर्मा, डॉ गौरव शर्मा, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, मनीष आचार्य, अखिलेश तिवारी, दिनेश मिश्र, सुरेश शर्मा, अमर पवैया, भानु भास्कर, सागर नाती, पंकज द्विवेदी, आरके दुबे, मधु शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, उमेश शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।