अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता डीडीनगर, नागरिकों ने पार्क बचाने की लगाई गुहार

Feb 08 2025

ग्वालियर। दीनदयाल नगर वासियों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि शहर की पाश कॉलोनी में शुमार डीडी नगर दिनोदिन अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। बीचोबीच बना खेल मैदान पार्क लावारिसों की भेंट चढ़ गया है। शाम ढलते ही यहां अराजक तत्वों के झुंड दिखाई देते है। जिस वजह से शरीफ नागरिकों का घूमना फिरना दूभर हो रहा है। सुरक्षा के नाम पर पुलिस कभी नहीं झांकती। जिसका परिणाम रौशनी के बल्व, कुर्सियां तोडऩा भटकती युवा पीढ़ी के आशिकी झगड़े विवाद अवैध गतिविधियां खुले आम दिखाई पड़ती है।
विगत दिवस भारी भरकम खंभे को स्थानीय आवारा लडक़ों ने तोड़ दिया और सारे बल्ब तोड़ दिए। निगम बेचारा मूक असहाय बना हुआ है। अलावा इसके टूटी सडक़ें उड़ती धूल जहां के पार्षद विधायक पर सवालिया निशान लगा रही है। स्थानीय नागरिकों में काफी भय और आक्रोश बना रहकर किसी बड़े हादसे का इंतजार सा महसूस हो रहा है, शायद तब प्रशासन की कुंभ करणी नींद टूटे। शासन प्रशासन से गुजारिश है यहां की पार्क सडक़ों पर ध्यान देकर दीनदयाल नगर वासियों को निजात दिलाएंगे ताकि सभी अमन चैन की सांस ले सकें।