रीजन 19 श्याम की तृतीय जोन एडवाइजेरी मीटिंग सम्पन्न
Feb 07 2025
ग्वालियर। रीजन 19 श्याम की तृतीय जोन एडवाइजेरी मीटिंग और प्रांत की पहली जोन सोशल मीटिंग होटल मे सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रियंका जैन द्वारा की गई। जिसके मुख्य अतिथि सुनील अरोरा रहे विशिष्ट अतिथि अशोक और सुनील गोयल रहे।
लॉयंस क्लब अनुभूति की ओर से हरिओम सिंघल द्वारा रिपोर्ट का वाचन मीटिंग मे किया गया। लॉयंस क्लब आर्यन की ओर से पथरोलिया द्वारा रिपोर्ट पढ़ी गई। साथ ही जानकी की स्वाति जैन ने रिपोर्ट पड़ी। इसी क्रम मे रीजन 19 के सभी लॉयंस क्लब की रीजन चेयरपर्सन द्वारा खुलकर तारीफ की गई और प्रांतपाल द्वारा आने वाले दिनों के लिए प्रांतीय कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों द्वारा सभी को अवगत कराया। सभी क्लब से आए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और जोन चेयरपर्सन रीजन चेयरपर्सन का स्वागत किया गया साथ ही सभी को मोमेंटो प्रदान किए गए। तेजस्विनी की सचिव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मीनाक्षी गोयल, श्रेयांश जैन, हेमलता दुबे, मीरा जैन, कमल किशोर अग्रवाल, राजेश गोयल उपस्थित रहे। साथ ही लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, लॉयंस क्लब ग्वालियर आर्यन, लॉयंस क्लब जानकी एवं लॉयंस क्लब तेजस्वनी के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









