कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों को सामान दिया

Feb 07 2025

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर हॉस्पिटल के सभागृह में लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा डॉ बीआर श्रीवास्तव एवं डॉ गुंजन श्रीवास्तव को कैंसर हॉस्पिटल के वार्ड में भर्ती बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये गए। साथ ही बच्चों को स्नैक्स पैकेट भी वितरित किये गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अरोरा थे। इस अवसर पर श्रेयांस जैन, मीनाक्षी गोयल, नलिनी सारस्वत, कमल किशोर गुप्ता, कमल बनवारी, राजेश गोयल, प्रीति आदि उपस्थित थे।