नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर व जागरूकता सत्र का आयोजन

Feb 07 2025

ग्वालियर। भैपुरा गांव में स्माइल फाऊंडेशन एवं कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर के साथ नि:शुल्क कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
अवेयरनेस सैशन का शुभारंभ बलराज ने कैंसर हॉस्पिटल की पूरी टीम का स्वागत करते हुए किया और डॉ अनीता अग्रवाल को आमंत्रित किया।
डॉ अनीता अग्रवाल ने इस सत्र में 60 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन, बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया।
क्योंकि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो कि अधिकतर अपनी तीसरी या चौथी स्टेज में डायग्नोज हो पाता है किंतु जागरूकता फैलाने से इस बीमारी से पूरी तरह से लड़ा जा सकता है और एक क्वालिटी लाइफ पेशेंट को दी जा सकती है। इस कैंप में 30 से भी अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 4 पेप स्मियर, 1 स्क्रैप साइटोलॉजी बायोप्सी और 1 पंच बायोप्सी सैंपल लिए गए।
कैंसर हॉस्पिटल से डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ सन्तोष कुमार, सिस्टर निर्मल, सिस्टर अंशु, कोआर्डीनेटर मिस कामिनी एवं स्माइल फाऊंडेशन से डॉ. सीताराम पुरी, बलराज, श्रीमती रीमा कुशवाह, श्रीमती सुमन कुशवाह, श्रीमती पुष्पा यादव आदि उपस्थित रही।