एलएनआईपीई में मार्च पास्ट एवं मास डिमोस्ट्रेशन का आयोजन
Feb 07 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर में शुक्रवार को संस्थान के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में (मार्च पास्ट एवं मास डिमोस्ट्रेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर धर्मवीर सिंह (स्टेशन कमांडर) मुरार कैंट ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथि संस्थान कुलपति प्रो. इंदु बोरा एवं कर्नल अवनीश सिंह डिप्टी कमांडेंट एनसीसी, ओटीए एकेडमी, एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव मौजूद रहे।
मार्च पास्ट एवं मास डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम की तैयारियां संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा भाग लेने वाले स्कूलों में एक माह पहले प्रशिक्षण दिया जाता है एवं प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में अपनी आकर्षक परेड की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मेहनत, जोश, हर्ष एवं उल्लास के प्रदर्शन किया गया।
आयोजन में शहर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ईसीएस बैगलेस पब्लिक स्कूल, रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, एसडीवीएम पब्लिक स्कूल, आरकेवीएम स्कूल, नेशनल चिल्ड्रन स्कूल, द रेडियंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद अकादमी आदि स्कूलों के लगभग 1400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन कर आयोजन को भव्य बनाया।
मार्च पास्ट एवं मास डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के द्वारा महाकुंभ थीम पर शानदार प्रस्तुति दी गई। रामश्री इंटरनेशन के द्वारा ओलंपिक की प्रस्तुति दी गई। कार्मेल कॉन्वेंट के द्वारा विकसित भारत की प्रस्तुति दी गई। नेशनल चिल्ड्रन स्कूल के द्वारा लीगेसी शिवजी महाराज की प्रस्तुति दी गई। एसडीवीएम के द्वारा नेशनल गेम्स 2025 की प्रस्तुति दी गई।
144 साल बाद हो रहे महाकुंभ को जीवंत करते हुए बच्चों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से दर्शकों का दिल जीता वही दूसरी ओर ओलंपिक की प्रस्तुति भी आकर्षण का केन्द्र बनी। कार्यक्रम के अंत में विजेता स्कूलों को पुरूस्कार वितरण किये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









