कला और संगीत की नगरी है ग्वालियर: राठौड़
Feb 07 2025
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के युवा महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह कला रंगमंच पर किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी निरंजन शर्मा थे। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने की। शुरुआत में अतिथियों के साथ डॉ. शिखा क_ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि ग्वालियर के मेले में प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप राठौड़ ने कहा कि ग्वालियर कला एवं संगीत की नगरी है। यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें तरसने की जरूरत है और वो काम शहर की सामाजिक संस्था कर रही है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने भेंट किये। इसके बाद 120 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









