शादी समारोह से दुल्हन के पिता का रुपए भरा बैग चोरी
Feb 07 2025
ग्वालियर। शादी समारोह में दुल्हन के पिता का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात राजबाग मैरिज गार्डन गोला का मंदिर में गत रात की है। दुल्हन के पिता ने बारातियों के स्वागत के दौरान सिर्फ पांच मिनट के लिए बैग कुर्सी पर रखा और उनके पलटते ही बैग गायब हो गया। बैग में तीन लाख रुपए के साथ कुछ उपहार व दस्तावेज रखे हुए थे।
घटना का पता चलते ही शादी समारोह में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक संदेही सूट बूट में खड़ा दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।
शताब्दीपुरम निवासी अरविन्द सिंह तोमर रिटायर्ड फौजी हैं। गत रोज उनकी बेटी दीप्ति तोमर की शादी का कार्यक्रम मेला ग्राउंड स्थित राजबाग मैरिज गार्डन में चल रहा था। मेहमानों की अगवानी के लिए दुल्हन के पिता अरविंद सिंह दरवाजे पर खड़े थे और उनके पास ही नकदी से भरा बैग था। दस बजे वह मेहमानों की अगवानी कर रहे थे।
कुछ देर के लिए वह कुर्सी पर बैठे और अपना बैग पास में रख लिया। तभी एक परिचित आए तो वह उठकर उनसे बात करने लगे। इतने में मौका पाकर अज्ञात चोर बैग ले गया। पांच मिनट बाद जब वापस कुर्सी पर देखा तो बैग वहां नहीं था। रुपयों से भरा बैग गायब होने का पता चलते ही विवाह समारोह में हडक़ंप मच गया। नाते-रिश्तेदार के साथ अन्य परिचित बैग की तलाश में जुटे, लेकिन ना तो चोर हाथ आया और ना ही बैग मिला।
टीआई गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा के अनुसार रिटायर्ड फौजी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि तीन से पांच मिनट के भीतर यह पूरी वारदात हुई है। वह बैग कुर्सी पर रखकर एक मेहमान का स्वागत करने लगे। इसमें उनको तीन से पांच मिनट लगे। इसके बाद वापस लौटकर देखा तो बैग नहीं था। उसमें तीन लाख रुपए, कुछ लिफाफे, सोने का उपहार व कुछ दस्तावेज रखे हुए थे।
दुल्हन के पिता का नगदी से भरा बैग चोरी होने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले। इसमें संदेही चोर के फुटेज मिल गए। पुलिस ने तत्काल ही जिले भर में इन फुटेज को सर्कुलेट कराकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









