युवा जैन मिलन ग्रेटर ग्वालियर शाखा की हुई मासिक बैठक सम्पन्न
Feb 06 2025
ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 सर्वे श्रेष्ठ शाखा युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा की मासिक बैठक का आयोजन शाखा संस्थापक रवि जैन के निवास सिध्द विला माधोगंज पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी शाखा के चुनाव पर चर्चा के साथ महानगर के विभिन्न स्थानों सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन बताया कि बैठक में महेन्द्र जैन एडवोकेट, राजेश जैन बंटी, अनीता जैन, महेंद्र जैन, रवि जैन, सचिन जैन, पारस जैन के निर्देशन में हुई। बैठक में युवा शाखा के अध्यक्ष रिषभ जैन एवं सचिव तरूण जैन की टीम को भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्च में जैन तीर्थ सोनागिर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन की कुछ व्यवस्थाएं टीम को सौंपी गई। जिसे मीटिंग सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।
बैठक में भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव नई दिल्ली में निर्वाचिक होकर आए भारतीय जैन मिलन ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र जैन एडवोकेट को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं राजेश जैन बंटी को राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष चुने गए। दोनों पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर भारतीय युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा ग्रेटर ग्वालियर के संस्थापक रवि जैन, निवर्तमान अध्यक्ष पारस जैन, अध्यक्ष रिषभ जैन, सचिव तरूण जैन, उपाध्यक्ष मयंक जैन, रिषभ जैन गोलू, अंकुर जैन एवं चिराग़ जैन आदि ने माल्यार्पण से भव्य स्वागत कर सम्मान किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा 1 मार्च से नवीन सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। इस बार नवीन कपल जोड़े मेम्बर शिप के साथ जोड़ेंगे। जिसमें वर्ष भर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









